{"_id":"5ecaae838ebc3e905e2bbfc6","slug":"molestation-of-pregnant-woman-khatauli-news-mrt48323378","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत
विज्ञापन
गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़
ककरौली। क्षेत्र के एक गांव में तिराहे पर भीड़ लगाए खड़े कुछ युवकों ने रास्ते में एक गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने महिला पक्ष के दो महिला सहित पांच लोगों को लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
शनिवार को पीड़ित महिला के देवर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी को लेकर गांव में ही दवाई दिलवाने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। रास्ते में गांव के तिराहे पर कुछ युवक खड़े थे। युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। दंपती ने इसका विरोध किया। आरोप है कि आरोपी सचिन, बबलू, नरेश, विकास, मोनू, अजय ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए गर्भवती महिला उसके पति सहित पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह डॉक्टरी कराने के लिए घायलों को लेकर मोरना चिकित्सालय में गए थे। आरोप है कि वहां से स्टाफ ने फटकार लगाकर भगा दिया। पीड़ित पक्ष ने बताया की वह दो दिन से थानों के भी कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।