फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Modi government working for welfare and development of common man: Brijesh

आम आदमी के कल्याण व विकास के लिए कार्य कर रही मदी सरकार : बृजेश

Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Modi government working for welfare and development of common man: Brijesh
देवबंद की नवीन मंडी में किसान संवाद कार्यक्रम में विचार रखते विधायक बृजेश सिंह - फोटो : DEVBAND
आम आदमी के कल्याण व विकास के लिए कार्य कर रही मोदी सरकार : बृजेश
विज्ञापन

देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित नवीन मंडी में शुक्रवार को किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना।

देवबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। किसानों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के साथ की वर्चुअल बैठक में उनके विचारों को सुना। प्रधानमंत्री ने किसानों को विश्वास दिलाया कि किसी भी तरह की कोई भी परेशानी किसान को नये कृषि कानूनों से नहीं होगी। विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 70 वर्षों तक देश पर राज किया लेकिन किसानों के हक में कुछ नहीं किया। इसी से घबराकर विपक्षियों में हड़बड़ी का माहौल है। वह सब देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। संचालन शिवराज सिंह रोड ने किया। इस मौके पर भाकिसं के प्रांतीय संयोजक श्यामवीर त्यागी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, सोनित कश्यप, राहुल वीरपुर, कुलदीप सैनी, परविंदर सिंह, जोगिंदर पंवार, डा. उपेंद्र सिंह, विपिन गर्ग, अरूण गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed