फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Modern auditorium to be built in Muzaffarnagar Collectorate with Rs 80 lakhs

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कलक्ट्रेट में 80 लाख से बनेगा आधुनिक सभागार

Wed, 28 Feb 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Modern auditorium to be built in Muzaffarnagar Collectorate with Rs 80 lakhs
विकास की बात का लोगो लगाएं ----
विज्ञापन

- लोकवाणी कक्ष के स्थान पर बनाया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस सभागार

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर कलक्ट्रेट में एमडीए की ओर से भव्य सभागार का निर्माण होगा। लोकवाणी कक्ष के स्थान पर बनने वाला यह सभागार आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस सभागार पर एमडीए 80 लाख रुपया खर्च होंगे।
कलक्ट्रेट में जिला प्रशासन के पास अपना कोई बड़ा सभागार नहीं है। जिस कारण प्रशासन अपनी सभी बैठक लोकवाणी कक्ष में करनी पड़ती है।जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर एमडीए कलक्ट्रेट में भव्य और आधुनिक सभागार बनाने जा रहा है। इस सभागार के हॉल में जहां 200 सीटें होंगी, वहीं एक बड़ा कमरा भी मंच के पीछे बनेगा। बैठक के दौरान चाय, नाश्ता आदि के लिए एक छोटा कमरा पेंट्री के लिए रखा गया है। सभागार में शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। हॉल में चारों तरफ से रास्ता होगा। यह सभागार पूरी तरह से आधुनिक होगा। वातानुकूलित व्यवस्था के साथ फैंसी लाइट लगेंगी। इस सभागार पर लगभग 80 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन


जल्द ही होगा निर्माण कार्य प्रारंभ
विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि कलक्ट्रेट में बनने वाला सभागार बहुत ही भव्य और आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। इस सभागार में बड़ा हॉल, एक कमरा, शौचालय, पेंट्री आदि भी बनाया जा रहा है। निर्माण कराने को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोकवाणी सभाकक्ष बराबर और पीछे की खाली पड़ी जमीन को भी सभागार में मिलाया जा रहा है। इससे बड़ा सभागार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed