फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mobile thief jumped from the roof

छत से कूदा मोबाइल चोर, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Thu, 03 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mobile thief jumped from the roof
छत से कूदा मोबाइल चोर
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) बड़कता गांव में मंगलवार की देर रात ग्रामीण के घर से मोबाइल चुराने वाला चोर प्रशांत परिजनों के शोर मचाने पर मकान की छत पर चढ़कर नीचे कूद गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने चोर को घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी का मोबाइल और चाकू बरामद किया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कता में मंगलवार को देर रात मांगेराम के घर में बदमाश घुस गया। बदमाश ने परिवार की महिला डोली की चारपाई से उसका मोबाइल उठा लिया। आहट सुनकर डोली की आंख खुल गई। चोर को देखकर उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। पकड़े जाने के डर से चोर मकान की छत पर चढ़ गया तथा नीचे गली में कूद गया। शोर सुनकर पड़ोसी ग्रामीणों ने चोर को घेरकर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी का मोबाइल व चाकू बरामद किया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि पकड़ा गया चोर प्रशांत, बागपत जनपद के धनौरा टीकरी गांव का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed