फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mobile seller shot dead

मोबाइल विक्रेता की सिर में गोली मारकर हत्या

Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mobile seller shot dead
शाहपुर के गांव पलड़ी में घटनास्थल पर मौजूद भीड़ व मृतक के शव के बारे में शिनाख्त करती पुलिस । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में गांव उमरपुर जाने वाले मार्ग पर बसी कलां गांव के मोबाइल विक्रेता उस्मान राईन (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पलड़ी से गांव उमरपुर जाने वाले मार्ग पर किसान गोवर्धन के खेत में युवक का सिर में गोली लगा शव पड़ा मिला। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त बसी कलां के उस्मान के रूप में हुई। मृतक के परिजन और ग्रामीण शाहपुर थाने पहुंचे । पुलिस ने बताया कि मृतक गांव में ही मोबाइल फोन की दुकान करता था । दोपहर दो बजे वह घर से निकला था, इसके बाद से वापस नहीं लौटा। हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

सड़क पर हत्या, खेत में घसीटकर ले गए शव
गांव पलड़ी के पास घटनास्थल पर मृतक के साथ हमलावरों की हाथापाई हुई। खेत में पुलिस को फसल टूटे होने के निशान मिले है। मृतक के सिर में पीछे से गोली मारी गई। सड़क पर खून बिखरा मिला। हत्या के बाद शव को घसीटकर गन्ने के खेत में डाला गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान के तो नहीं थे हमलावर
मोबाइल विक्रेता घर से गायब हुआ और उमरपुर मार्ग पर पहुंच गया। जिस तरह वारदात अंजाम दी गई, उससे पुलिस को अंदेशा है कि हमलावरों की मृतक से पहचान रही होगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed