फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLC Ashu malik

सपाइयों ने एमएलसी आशु का पुतला फूंका 

Wed, 02 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 MLC Ashu malik
एमएलसी का पुतला फूंकते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
सपा में लखनऊ से शुरू हुई रार जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खां पर टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एलएलसी आशु मलिक का पुतला फूंका। मलिक पर प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन को बदनाम करने का आरोप लगाया।      
विज्ञापन


युवा संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर एकत्र होने शुुरू हो गए। एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक छात्रसभा के अध्यक्ष जिया चौधरी ने आशु मलिक पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया। आशु मलिक को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। मलिक आजम खां पर टिप्पणी कर अखिलेश सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। आशु मलिक सबकुछ भाजपा के ईशारे पर कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आशु मलिक का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


युवजन सभा के नगराध्यक्ष राकिब कुरैशी, लोहिया वाहिनी सभा के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप राणा, नगर महामंत्री विनय पाल, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव नरेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह पप्पू, अनुज गुर्जर, बबलू पाल, नदीम खान, हाजी उमरदराज, दिलशाद कुरैशी, सतीश गुर्जर, गुलबहार मलिक, सुमित खेड़ा, शलभ गुप्ता, जीशान शिब्ली,  आजाद खान, रागिब राना, सुजात राना, मोहसीन अंसारी, राव वसीम, शादाब राना, इरफान, आरिफ, सिद्धार्थ अग्रवाल, भागेश ठाकुर, साजिद, वाजिद, रहमान, अमीर हमजा, अनुज पाल, देवेश वर्मा, आसिफ, रजा अब्बास, मोनू मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed