फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA's son wrote, hatred and neglect in India

विधायक पुत्र ने लिखा, भारत में मिली नफरत और उपेक्षा

Sun, 24 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA's son wrote, hatred and neglect in India
मुजफ्फरनगर में विधायक उमेश मलिक के बेटे की इंस्टाग्राम आईडी से वायरल हो रही पोस्ट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विधायक के बेटे ने लिखा, भारत में मिली नफरत और उपेक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक के बेटे की इंस्टाग्राम आईडी से की गई एक पोस्ट पर हंगामा मच गया। इस पोस्ट में विधायक के बेटे शुभम मलिक ने लिखा है कि उन्हें अमेरिका और भारत में आठ साल में क्या-क्या मिला। भारत में तिरस्कार, नफरत और उपेक्षा मिली है। यही कारण है कि वह अब कभी भारत नहीं आना चाहेगा।

विधायक के बेटे शुभम मलिक अमेरिका के वाशिंगटन में रहकर एमबीए कर रहे हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर एस मलिक369 से आईडी है। इस आईडी से की गई एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में शुभम ने लिखा है कि उन्हें बीते आठ वर्षों में यूएसए और भारत ने क्या-क्या दिया। अमेरिका की सूची में उन्होंने लिखा है कि यहां उन्हें पैसा, पहचान, शिक्षा, ज्ञान, इज्जत, प्यार, आत्मविश्वास, प्रसिद्धि, सच्चे दोस्त और खुशी मिली, जबकि भारत में तिरस्कार, उपेक्षा, अज्ञानता, नफरत, अंधकार, झूठे दोस्त, धमकियां और उदासी मिली। विधायक पुत्र की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उधर, विधायक उमेश मलिक का कहना है कि उनके बेटे शुभम की इंस्टाग्राम आईडी ठीक है, लेकिन किसी ने इसे हैक कर यह पोस्ट डाल दी है और विरोधी उनकी छवि धूमिल करने के लिए इसका प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed