फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA lodged report against hackers in unknown

विधायक ने अज्ञात हैकर्स के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 25 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
MLA lodged report against hackers in unknown
विधायक उमेश मलिक का बेटा शुभम मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विधायक ने अज्ञात में हैकर्स के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक के बेटे की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की गई आपत्तिजनक वीडियो व मेसेज के संबंध में सिविल लाइंस थाने में अज्ञात में हैकर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक का बेटा शुभम मलिक अमेरिका में रहता है और वहां की यूएमए वर्जीनिया यूनिवर्सिटी का छात्र है। शुभम मलिक की इंस्टाग्राम आईडी से एक मेसेज और वीडियो पोस्ट की गई थी, जिसमें उसके द्वारा अमेरिका व भारत की तुलना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उक्त पोस्ट वायरल होने के बाद विधायक उमेश मलिक के बेटे की चौतरफा आलोचना होने लगी। जबकि विधायक ने इसे बेटे की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर की गई पोस्ट करार दिया था। मामले में रविवार देर रात विधायक उमेश मलिक ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर अज्ञात हैकर्स के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा-66 डी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायक उमेश मलिक का कहना है कि उनके बेटे शुभम मलिक के सोशल अकाउंट को हैक करके उसकी वीडियो व पोस्ट को गलत तरीके से एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इससे बेटे के नाम के सहारे विधायक की राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि विधायक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक के बेटे का माफी मांगने से इंकार
मुजफ्फरनगर। विधायक उमेश मलिक द्वारा बेटे की इंस्टाग्राम आईडी हैक किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के कुछ समय बाद ही बेटे शुभम मलिक द्वारा एक वीडियो अपलोड कर माफी मांगने से इंकार कर दिया है। वीडियो में शुभम का कहना है कि उसकी बात को गलत समझा गया है। वह सच्चा देशभक्त है। कन्हैया जैसे देशद्रोही को खुलेआम घूमते देख उसका सिर शर्म से झुक जाता है। मैंने भारत और अपनी कमजोरियों को इसलिए गिनाया था, ताकि हम कमियों को दूर कर सकें। शुभम ने कहा कि वह दो रातों से सोया नहीं है, जब से उसे देशद्रोही कहा गया है। लोग मेरे बारे में बेवजह राय न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया डिलीट
मुजफ्फरनगर। विधायक पुत्र शुभम मलिक द्वारा माफी नहीं मांगने संबंधी वीडियो अपलोड किए जाने के कुछ देर बाद ही उसकी इंस्टाग्राम आईडी को डिलीट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed