फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA Kunwar Brijesh inaugurated Level One Hospital

जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज में कोविड अस्पताल का उद्घाटन

Sun, 23 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
MLA Kunwar Brijesh inaugurated Level One Hospital
देवबंद। जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड हास्पिटल (लेवल वन) का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा की क्षेत्र में कोविड सेंटर बनने से रोगियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में उद्घाटन अवसर पर विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा की क्षेत्र में कोविड हास्पिटल स्थापित होने करने के लिए मानक पूरे नहीं थे। जिन्हें पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। समयावधि में जामिया तिब्बिया प्रबंधतंत्र ने उन मानकों को पूरा कर सराहनीय कार्य किया है। जिससे क्षेत्र के रोगियों को भर्ती और उपचार में आसानी होगी। विधायक ने कहा की कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए भी देवबंद में बनाए गए कोविड अस्पतालों में पूरी तैयारी कर ली गई है। संस्था के सचिव डॉ. अनवर सईद ने बताया की 30 बेड के कोविड अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर मानक को पूरा किया गया है, साथ ही उनके खाने की व्यवस्था भी अस्पताल में ही की गई है। डॉ. अनवर ने संस्था को कोविड अस्पताल बनवाने के लिए विधायक का आभार जताया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज ने बताया की कोविड सेंटर के लिए एक टीम बनाई गई है जो संस्था के डाक्टरों के साथ कार्य करेगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अख्तर सईद, सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज, डॉ. आजम, डॉ. मुजम्मिल, वासिक उस्मानी,. शिबली इकबाल, आमिर सईदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed