फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA inaugurates vaccination in Shahpur, Muzaffarnagar

विधायक ने किया वैक्सीनेशन का शुभारंभ

Thu, 18 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates vaccination in Shahpur, Muzaffarnagar
शाहपुर। विधायक उमेश मलिक ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचकर कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्था का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएचसी पर कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने किया। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि वायरस से बचाव के लिए सभी को केंद्र सरकार व स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। देश में कोरोना वैक्सीन बनने से विश्व में देश की छवि मजबूत हुई है और केंद्र सरकार देश की जनता के लिए नि:शुल्क टीकाकरण करा रही है। इसलिए सभी को सीएचसी पहुंचकर टीकाकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रमेश सैनी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए कस्बे में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डा. एनपी सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सीएचसी शाहपुर व सिसौली में रविवार को छोड़कर सभी छह दिन टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं, पीएचसी गोयला, सोंहजनी तगान और पुरबालियान में तीन दिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, सभासद उमेश गोयल, प्रदीप सिंघल, संजय मित्तल, राजेश सैनी, जितेंद्र सिंह, सुभाष कश्यप, अरविंद कुमार और सतेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed