{"_id":"631b8be5e45d022e1d634da2","slug":"mistaking-the-child-as-a-thief-three-people-including-the-woman-were-beaten-up-devband-news-mrt6045910197","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में अब बच्चा चोर समझकर महिला और पुरुष को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में अब बच्चा चोर समझकर महिला और पुरुष को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर, देवबंद/गागलहेड़ी। बच्चा चोरी की अफवाहों ने जिले भर में दहशत फैला रखी है। हालात माहौल बिगड़ने तक पहुंच रहे हैं। तीन दिन पहले परोली गांव में बदमाश के शक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभी यह मामला चल ही रहा था कि शुक्रवार को देवबंद में महिला और पुरुष की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी, दोनों ने बमुश्किल पुलिस चौकी में घुसकर खुद को बचाया। वहीं गागलहेड़ी में बच्चा चोर के शक में एक मनोरोगी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उसे भीड़ के चंगुल से बचाया। पुलिस लगातार इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।
देवबंद में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे मंगलौर पुलिस चौकी के समीप कुछ लोगों ने एक महिला और पुरुष को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया। उन्होंने दोनों पिटाई शुरू कर दी। दोनों ने पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई। भीड़ ने चौकी में घुसने का भी प्रयास किया। भीड़ बढ़ती देख पुलिसकर्मी दोनों को कोतवाली ले गए। जहां पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार निवासी मानकी, जबकि महिला ने अपना नाम रुखसाना निवासी मुजफ्फरनगर खालापार बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे मानकी गांव जाना था। रिश्तेदार ने बाइक लेकर राजकुमार को उसे लेने के लिए भेजा था। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर गांव में तस्दीक की महिला की बात सच निकली। पुलिस ने रुखसाना की तहरीर पर मारपीट करने वाले कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गागलहेड़ी के ग्राम हरियाबांस में शुक्रवार की सुबह दस बजे गांव में घूम रहे एक मनोरोगी युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य होने शक में पकड़ लिया। उस पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। बच्चा चोरी करने और गांव में बच्चा चोर पकड़े जाने की सूचना गांव में फैलने पर लोगों की भीड़ ने युवक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाना चाहा तो ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की कर दी। खासी मशक्कत के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मंगा कर किसी तरह युवक को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया गया। घायल युवक को उपचार के लिए हरोड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया की युवक मनोरोगी है। उसने अपना नाम चरणजीत सिंह निवासी पंजाब बताया है। सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि युवक के साथ मारपीट और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने वालों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। उन्हें चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बागपत में भी बच्चा चोरों के शक में ग्रामीणों ने युवक को पीटा
बागपत/चांदीनगर। सरफाबाद गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उसको पकड़कर पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ जवाब नहीं दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। गांव में बच्चा चोर होने के शक में संदिग्ध व्यक्ति की पिटाई किए जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध युवक से पूछताछ भी की। उधर, ग्रामीणों ने धौलीप्याऊ पुलिस चौकी पर शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की। चांदीनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी का कहना है कि पकड़ा गया संदिग्ध देखने में मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। उसके गांव में आने के कारण का पता लगाया जा रहा है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।