फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2022: Jayant Choudhary arrives in Muzaffarnagar to address the rally

मिशन 2022: मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल, किए कई वादे, कहा- किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी

Mon, 11 Oct 2021 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Oct 2021 02:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधीर बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित आशीर्वाद पथ सभा में जिले की जनता को संबोधित करने पहुंचे। 

विज्ञापन
Mission 2022: Jayant Choudhary arrives in Muzaffarnagar to address the rally
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन 2022 के लिए सियासी दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपना चुनावी आगाज करने में जुटे हैं। सपा ने जहां रविवार को सहारनपुर से अपना चुनावी आगाज किया तो वहीं राष्ट्रीय लोकदल भी अपनी जमीन से आज चुनावी बिगुल फूंका है। इसी क्रम में रालोद ने आज मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में महारैली का आयोजन किया है। इस महारैली का नाम आशीर्वाद पथ यात्रा रखा गया है। दोहपर दो बजे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी रैली को संबोधित करने पहुंचे। वहीं जयंत को सुनने के लिए जिले के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। 

विज्ञापन

 
कहा-हमें लखीमपुर की घटना का बदला लेना है
बुढ़ाना में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को हमें भूलना नहीं चाहिए। जिन किसानों ने हमारे लिए शहादत दी है उनके नाम याद रखो, चुनाव में जब छिपे चेहरे वोट मांगने आएं तब इन शहीदों के नाम उन्हें बता कर लखीमपुर की घटना को याद दिलाना। जयंत चौधरी ने कहा कि हमें लखीमपुर की घटना का बदला लेना है। यह बदला प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कर रालोद की सरकार बनाकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी हैं।
विज्ञापन


आशीर्वाद पथ यात्रा से जयंत ने फूंका चुनावी बिगुल
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आशीर्वाद पथ यात्रा के अंतर्गत हुई जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रालोद का चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को छह हजार रुपये दे रही हैं। प्रदेश में रालोद की सरकार आने पर 12 हजार और सीमांत किसानों को 15 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

31 अक्टूबर को चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी रालोद
कहा कि डिफाल्टर चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सर्वोदय योजना में सबका विकास किया जाएगा। सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। पंचायती राज के तहत सभी अधिकार दिए जाएंगे, पश्चिम यूपी के अलावा बुंदेलखंड में भी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराई जाएगी। 31 अक्टूबर को रालोद का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मौजूदा सरकार की किसान और जनविरोधी नीतियों को लोगों से बताने का आह्वान किया।

जयंत चौधरी ने मोदी सरकार को पूंजीपतियों के रिमोट कंट्रोल की सरकार और यूपी की योगी सरकार को बिना कंट्रोल की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने जो वादे किए थे वह सब यादें झूठे निकले हैं। महंगाई पर रोक नहीं लगी, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने लोगों से चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह की नीतियों पर चलकर सत्ता परिवर्तन करने का आह्वान किया। इस दौरान कई समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

जाहिर है रालोद की जिम्मेदारी अब जयंत चौधरी के कंधों पर है। ऐसे में वह अपने क्षेत्र की जनता को दिल जीतने की पुरजोर कोशिश करने में जुटे हैं। वहीं जयंत की रैली में भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। हाल ही में बागपत के छपरौली में आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed