फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing teen reaches home safely

लापता किशोर सकुशल घर वापस पहुंचा

Fri, 14 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Missing teen reaches home safely
लापता किशोर सकुशल घर पहुंचा
विज्ञापन

जानसठ। बृहस्पतिवार शाम किशोर के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। पुलिस रात भर परिजनों के साथ किशोर को तलाश करती रही, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह किशोर अपने आप घर पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली।

गंगा विहार कॉलोनी निवासी एक किशोर अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, तो उसकी लोकेशन घर के पास ही केनरा बैंक के आसपास आती रही। जिसके चलते पुलिस रातभर परिजनों के साथ उसके घर के आसपास खेतों में कांबिंग करती रही। रात भर ढूंढने के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह किशोर अपने आप लौट आया। किशोर ने बताया कि उसे एक वृद्ध अपने साथ ले गया था। किशोर को कौन अपने साथ ले गया था, किशोर इसका कोई जवाब नहीं दे सका है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि किशोर घबराहट होने के कारण अभी कुछ बताने में सक्षम नहीं है। उसको चिकित्सक को दिखाया गया है। बाद में उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed