फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing man killed, the bodies buried at the farm

लापता युवक की हत्या, शव खेत में गाड़ा

Wed, 10 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Missing man killed, the bodies buried at the farm
रतनपुरी/खतौली। लापता युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया। सुबह खून और जूतों से परिजनों को शव के खेत में दबा होने का शक हुआ। शव निकालने को लेकर मंसूरपुर और रतनपुरी पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई।
विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी रोहित शर्मा (19) पुत्र ओमपाल शर्मा सोमवार शाम को परिजनों से पांच मिनट में घर आने की बात कह कर निकला था। रोहित के रातभर घर नहीं आने पर मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। उसे तलाशते हुए परिजन और ग्रामीण गंगनहर के पास नेपाल के खेत में पहुंचे, जहां पर खून और रोहित के जूते पड़े देखे।
विज्ञापन


जूतों के पास ही मिट्टी खुदी मिलने से शव दबा होने का ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मंसूरपुर और रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गड्ढे से शव को निकालने को लेकर दोनों थानों की सीमा विवाद में उलझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि नेपाल का खेत गांव खेड़ी के रकबे में आता है, जो मंसूरपुर क्षेत्र में पड़ता है। मंसूरपुर पुलिस का कहना था कि मामला रतनपुरी क्षेत्र का है। बाद में दोनों थानों की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकला। शव पर केवल कच्छा था और सीने पर दो गोली मारने के निशान थे। पुलिस का मानना है कि अज्ञात बदमाशों ने रोहित शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को खेत में दबा दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रोहित का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की सूचना पर एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी व सीओ जोगेंद्र लाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली। मंसूरपुर पुलिस ने हत्या की घटना में कार्रवाई शुरू कर दी है।

शव को छह फुट नीचे दबाया ः बदमाशों ने रोहित शर्मा के सीने में दो गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को खेत में छह फुट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया था। शव निकालने को पुलिस व ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।


होमगार्ड की हत्या में गवाह था रोहित
खतौली। गांव मथेड़ी निवासी होमगार्ड मनोज शर्मा की दो वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने होमगार्ड का शव गंगनहर में फेंक दिया था। होमगार्ड की हत्या में रोहित गवाह था। पुलिस रोहित शर्मा की हत्या को गवाह होने के पहलू पर भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed