{"_id":"5dd192678ebc3e54e5619c42","slug":"missed-people-killed-in-accidents-paid-tribute-muzaffarnagar-news-mrt4541173135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्मृति दिवस पर शहर में दौड़ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्मृति दिवस पर शहर में दौड़ का आयोजन
विज्ञापन
हादसों में मारे गए लोगों को याद किया, दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। विश्व स्मृति दिवस के अवसर पर उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से शहर में दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों से यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया।
सड़क हादसों में मारे गए लोगों की याद में मनाए जाने वाले विश्व स्मृति दिवस पर परिवार को परिवहन विभाग की ओर से शहर में दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। मेरठ रोड स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय से दौड़ का शुभारंभ एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया एवं एआरटीओ राजीव बंसल, विनीत कुमार मिश्रा ने किया। दौड़ का नेतृत्व यातायात नगर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने किया। इस दौरान हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही लोगों से सुरक्षित जीवन और सफर के लिए यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। एसपी यातायात ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित यातायात के लिए हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यह आयोजन उन लोगों की याद में हो रहा है जो असमय ही सड़क हादसों में अपना जीवन गवां गए। उन्होंने कहा कि खुद भी यातायात के नियमों का पालन करें और दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया। दौड़ नुमाइश कैंप पुराने एआरटीओ कार्यालय से होकर शुरु होकर विकास भवन, जैन कन्या इंटर कॉलेज, मीनाक्षी चौक से होकर मेरठ रोड से होते हुए वापस पुराने कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई। स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा अधिकारियों तथा युवाओं ने भाग लिया।