{"_id":"5e4d86928ebc3ef2bb243af0","slug":"miscreants-looted-bike-riders-spread-sensation-khatauli-news-mrt469854462","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवारों को लूटा, सनसनी फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बाइक सवारों को लूटा, सनसनी फैली
विज्ञापन

खतौली। खलासी पुल पर कार सवार बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर बाइक सवार युवकों से नकदी, मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक सवारों से मारपीट की। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक की चाबी निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का कही पता नहीं चल सका।
जिला शामली के बाबरी निवासी अरुण सैनी व अरुण महेंद्र बुधवार शाम बाइक पर खतौली की मार्केट में सामान खरीदने के लिए आए थे। मुजफ्फरनगर से आते हुए गंगनहर पुल पर कार में सवार चार बदमाशों ने बाइक सवारों को ओवरटेक करके रुकवा लिया। कार से तीन बदमाश नीचे उतरे और बाइक सवारों को तमंचे के बल पर आतंकित करके खलासी पुल पर ले गए। जहां पर बदमाशों ने बाइक सवारों से 1550 रुपये की नकदी एवं दो मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक सवारों से मारपीट भी की। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक की चाबी निकालकर अपने साथ लेकर कार में बैठकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ऩे के लिए रास्तों पर घेराबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पीड़ित अरुण सैनी ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुुकदमा दर्ज कराया है।