फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Misbehavior with a girl on the pretext of marriage

Muzaffarnagar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

Thu, 09 Oct 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with a girl on the pretext of marriage
जानसठ। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर कई वर्ष तक दुराचार करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उसकी शादीशुदा बेटी का तलाक कराने के इरादे से अश्लील वीडियो व फोटो पति के मोबाइल पर भेज दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 20 जून 2025 को की थी। शादी से पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर उसे शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों तक दुराचार करता रहा। जब शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया था। शादी के बाद भी आरोपी लगातार उनकी बेटी के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जब उनकी बेटी ने मना कर दिया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद भी जब बेटी नहीं मानी तो आरोपी ने उसके पति को मोबाइल पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज दी। जब उन्होंने आरोपी के पिता और उसके भाइयों से शिकायत की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अलीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed