{"_id":"5e35ce4a8ebc3e99f100581f","slug":"mirapur-nagar-panchayat-team-won-the-match-muzaffarnagar-news-mrt4667688187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर नगर पंचायत टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर नगर पंचायत टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
सौरभ त्यागी को दिया गया मैन ऑफ द मैच का खिताब
मीरापुर। सद्भावना क्रिकेट मैच में नगर पंचायत मीरापुर के सभासदों ने नगर पंचायत जानसठ के सभासदों को 32 रन से हराकर मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच सौरभ त्यागी को घोषित किया गया।
नगर पंचायत मीरापुर व नगर पंचायत जानसठ के बीच 16 ओवर का सद्भावना मैच मीरापुर बाईपास के मैदान में खेला गया। मैच का शुभारंभ जानसठ एसडीएम कुलदीप मीणा ने बैटिंग करने के बाद शुरू किया। नगर पंचायत मीरापुर के सभासदों ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 170 रन बनाए। नगर पंचायत जानसठ केवल 138 रन पर ही सिमट गई। मीरापुर टीम ने 32 रन की बढ़त बनाकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। 78 रन बनाने वाले सौरभ त्यागी को मैन आफ द मैन घोषित किया गया। जानसठ के खिलाड़ी सादिक ने 25 गेंदों पर 62 रन बनाकर श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब जीत लिया। मीरापुर के सभासद सरताज सैफी को श्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। नगर पंचायत मीरापुर की ओर से टीम के कप्तान गौरव त्यागी तथा जानसठ की ओर से कप्तान चेयरमैन प्रविंद्र भड़ाना रहे। अंपायर दर्शन लाल व इरशाद सैफी रहे। कमेंट्री आस मोहम्मद कैफ व डा. ताहिर ने की।