{"_id":"632b578fc5088a7930482bb5","slug":"minor-thing-stone-pelting-among-youths-of-two-sides-muzaffarnagar-news-mrt6062437172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, मोहल्ले में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, मोहल्ले में पुलिस तैनात
Thu, 22 Sep 2022 04:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 04:39 PM IST
सार
किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। वहीं मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्धावाला में दो वर्गों के युवकों में किसी बात पर विवाद होने के बाद पथराव हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के युवक फरार हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की बाइक कब्जे में ली है। मोहल्ले में पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात लद्धावाला की कंबल वाली गली में एक नाई की दुकान पर दो वर्गों के कुछ युवक खडे़ थे। उनमें किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट और पथराव हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन
सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भाग गए। मौके पर एक पक्ष के युवकों की बाइक पुलिस को लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र का कहना है कि युवकों के बारे में जानकारी की जा रही हैं। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी