फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minor girl's marriage stopped, groom investigated

Muzaffarnagar News: नाबालिग किशोरी की शादी रुकवाई, दूल्हे पर जांच बैठाई

Wed, 12 Nov 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Minor girl's marriage stopped, groom investigated
सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में किशोरी से की जा रही शादी को पुलिस ने रुकवा कर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर के पिता ने दूल्हे फौजी पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने व अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने सीओ नई मंडी राजू कुमार साव को पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते आठ नवंबर को एक फौजी अपनी प्रेमिका से मुजफ्फरनगर में शादी कर रहा था। इसी बीच दुल्हन के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी नाबालिग है और कुछ लोग उसकी जबरन शादी कर रहे हैं। पुलिस ने शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर बैंक्वेट हॉल में शादी को रुकवा दिया था। उस समय दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी, लेकिन अब किशोरी के पिता ने फौजी पर दुष्कर्म आदि गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को एसएसपी संजय वर्मा के समक्ष यह मामला आया तो उन्हाेंने सीओ नई मंडी राजू कुमार साव को तथ्यों के आधार पर पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed