फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister told the achievements of the government

मंत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां

Wed, 03 Jun 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Minister told the achievements of the government
मंत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आयोजित वर्चुअल सभा के दौरान कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि यह वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों का रहा है। तीन तलाक समाप्ति कानून, अनुच्छेद 370 को हटाना, लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाना, अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, शरणार्थियों के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाना महत्वपूर्ण है। ये उपलब्धियां इतिहास में दर्ज होंगी। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी से मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने तथा आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा। अभियान प्रमुख जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने बताया कि यह जनपद की सबसे बड़ी वर्चुअल सभा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 200 से अधिक जिलेवासी शामिल हुए। आईटी विभाग के जिला संयोजक रक्षित नामदेव ने डिजिटल उपकरणों के माध्यम से लगभग डेढ़ घंटे सभा का संचालन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने तथा संचालन महामंत्री विजय सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed