{"_id":"5e0cec618ebc3e87cd1945ef","slug":"minister-of-state-reached-with-blanket-amidst-the-scolding-people-muzaffarnagar-news-mrt4616267178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरते लोगों के बीच कंबल लेकर पहुंचे राज्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरते लोगों के बीच कंबल लेकर पहुंचे राज्य मंत्री
विज्ञापन
बुधवार देर रात को शेल्टर होम के रैन बसेरे में कंबल बांटने पहुंचे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सा?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रैन बसेरे में ठिठुरते लोगों के लिए कंबल लेकर देर रात राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कंबल की कमी नहीं है। सर्दी में ठिठुरते हर आदमी को कंबल दिया जाएगा।
जमाव बिंदु के निकट चल रहे तापमान के बाद भी रैन बसेरे में रात्रि विश्राम करने वालों को एक कंबल दिए जाने का मामला अमर उजाला ने उठाया था। जिसके बाद सरकार और प्रशासन दोनों जागे। जिला प्रशासन ने 35 कंबल की व्यवस्था कर शेल्टर होम भिजवाए। बुधवार देर रात प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल शेल्टर होम पहुंचे। उन्होंने यहां प्रत्येक व्यक्ति को दो कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि यदि इसके बाद भी कोई ठंड के कारण कंबल मांगता है तो उसे कंबल उपलब्ध कराया जाए। ठंड में कोई ठिठुरना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश हैं कि कोई भी आदमी खुले आकाश के नीचे न सोए, सभी के रात्रि विश्राम की व्यवस्था प्रशासन करे। किसी भी जिले के पास कंबल की कमी नहीं है। सरकार ने कंबलों का बजट दोगुना कर दिया है। मुजफ्फरनगर में भी कंबल के लिए 20 लाख के स्थान पर 40 लाख का बजट कर दिया गया है।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय एवं रामलीला टिल्ला पर भी कंबलों का वितरण किया। यहां जो भी पात्र दिखाई दिया सभी को कंबल वितरित किए गए। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार भी मौजूद रहे।