{"_id":"66ef36ac559947261f0403c4","slug":"minister-of-state-kapil-dev-and-chairperson-launched-cleanliness-drive-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-130416-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन ने चलाया सफाई अभियान
Sun, 22 Sep 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों को जागरूक करते हुए श्रमदान किया। उन्होंने साल में कम से कम 100 घंटे श्रमदान करने की शपथ भी दिलाई। ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने लोगों से अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान किया।
नगरपालिका की ओर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में मेरठ रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवासीय कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप रहे। उन्होंने कालोनी में पहुंच कर श्रमदान किया। लोगों को श्रमदान की शपथ दिलाते हुए साल में कम से कम 100 घंटे सफाई कर श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल आदि शामिल रहे।