फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State Kapil Dev Aggarwal in village Tigri

जनसमस्याएं सुनने गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री

Tue, 17 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Kapil Dev Aggarwal in village Tigri
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जन समस्याएं सुनने गांवों में पहुंचे। उन्होंने तिगरी गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जर्जर सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा के ग्राम तिगरी, जटमुझेड़ा, भंडूरा, सिखरेडा, भिक्की और बिलासपुर में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्राम तिगरी में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जटमुझेड़ा में मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्राम भंडूरा एवं सिखरेडा में गांव की जर्जर सड़कों का निर्माण कराने को संबंधित ग्राम प्रधान से कहा। ग्राम भिक्की के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित किए। राज्यमंत्री ने जौली रोड को शीघ्र बनाये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। इन गांवों में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण की समीक्षा की। उन्होंने किसानों के गन्ने की पर्चियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके समाधान को संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि ग्रामीण अंचल का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। एसडीएम सदर अनुज मलिक, बीडीओ सदर तुलसीराम प्रजापति, जितेंद्र कुच्छल, तेजपाल गुर्जर, पदम सिंह तोमर, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, किरण पाल पंवार, हरेंद्र पाल, नवनीत गुप्ता, विशाल गर्ग, ललित, प्रमोद, धीर सिंह सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed