फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State for Transport said, how is the roadways station running in such a small space

परिवहन मंत्री बोले, इतनी कम जगह में कैसे चल रहा है रोडवेज अड्डा

Wed, 06 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Transport said, how is the roadways station running in such a small space
नगर के रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिहं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- मंत्री ने किया रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण
विज्ञापन

- पानी की टंकी चलाकर व्यवस्था को परखा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। रोडवेज बस अड्डे व वर्कशॉप को कम जगह में संचालन देख मंत्री चौक गए। अधिकारियों से पूछा कि इतना बड डिपो, वर्कशॉप इतनी कम जगह में कैसे चल रही है। मंत्री ने बस अड्डे व वर्कशॉप की जगह को थोड़ी बताई। अधिकारियों ने उन्हें बताया गया कि भोपा रोड पर नए सेटेलाइट बस अड्डा बनाने के लिए जमीन खरीद ली गई है। कुछ कार्रवाई अधूरी है। मंत्री ने मुख्यालय स्तर से कार्रवाई पूरी कराने का आश्वासन दिया।
परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह सुबह लगभग दस बजे बस अड्डे पर पहुंचे थे। उनके साथ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल व भाजपा नेता भी रहे। मंत्री ने बस अड्डे का भ्रमण किया। पानी की व्यवस्था को देखा। उन्होंने पानी की टंकी चलाकर देखी। बस अड्डे पर पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बस अड्डा परिसर में नीचे बने विभागीय कार्यालय में जाकर भी देखा। रोडवेज बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी मौजूद था। यात्री बसों के बारे में जानकारी कर रहे थे। यह देखकर मंत्री ने पूछताछ केंद्र पर एलसीडी लगाने को कहा, ताकि यात्री एलसीडी में दूर से ही बसों की स्थिति का पता कर सकें।
विज्ञापन

मंत्री ने पूछा, कोई परेशानी तो नहीं
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस अड्डे के प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों से पूछा कि उन्हें रोडवेज में आने जाने में कोई परेशानी तो नहीं होती। बस अड्डे पर किसी तरह की समस्या आती है। परिवहन मंत्री ने बस अड्डा परिसर में घूमकर विभिन्न जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed