फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister Nitin Gadkari will come in Muzaffarnagar on 23 December

यूपी: नितिन गडकरी करेंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, 23 दिसंबर को आएंगे मुजफ्फरनगर, कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

Wed, 22 Dec 2021 12:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Dec 2021 12:35 AM IST
सार

मंत्री नितिन गडकरी 23 दिसंबर को मुजफ्फरनगर आएंगे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। जिले में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Minister Nitin Gadkari will come in Muzaffarnagar on 23 December
नितिन गडकरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण सहित मेरठ में रिंग रोड, बिजली बंबा बाईपास चौराहा से हापुड़ अड्डे तक छह लेन और नजीबाबाद में चार लेन के बाईपास का शिलान्यास किया जाएगा। इससे मेरठ से कोटद्वार का सफर आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मंत्री नितिन गडकरी दोपहर दो बजे सुभारती विश्वविद्यालय स्थित जनरल मोहन सिंह खेल परिसर स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की भी संभावना है। 
विज्ञापन


ये हैं प्रोजेक्ट
1. हापुड़ अड्डा चौराहे से बिजली बंबा चौराहे तक 
कुल किमी - 4.469 किमी 
कुल लागत - 4492.35 लाख 
क्या करना है - छह लेन
कब तक पूरा होना है - 12 महीने

2. नजीबाबाद को जाम से बचाने के लिए चार लेन बाईपास 
कुल किमी - 10.50 
कुल लागत - 568 करोड़

ये होगा फायदा 
इस परियोजना से निर्माणाधीन नजीबाबाद बाईपास और 2.5 किमी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के छह किमी का उपयोग जनहित में हो सकेगा। इससे नजीबाबाद में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, जिससे मेरठ से आसानी से कोटद्वार पहुंचा जा सकेगा। 

3. एनएच- 119 को एनएच- 58 से जोड़ना 
कुल किमी - 13.4 किमी 
कुल लेन - 4 
कुल लागत - 992 करोड़

मुजफ्फरनगर भी आएंगे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 दिसंबर को मुजफ्फरनगर आएंगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि 23 दिसंबर को किसान दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed