फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister Kunwar Brajesh says India is a country that believes in Sanatan culture

दूधली म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मंत्री कुंवर ब्रजेश बोले-सनातन संस्कृति को मानने वाला देश है भारत

Sun, 17 Sep 2023 06:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Sep 2023 06:05 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के चरथावल में दूधली म्हाड़ी मेले को लेकर कमेटी एवं ग्राम पंचायत ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। तीन दिवसीय मेले में मुख्य प्रसाद चढ़ाने के लिए पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। दो दिन ग्रामीण मेले का लुत्फ उठाते हैं।

विज्ञापन
Minister Kunwar Brajesh says India is a country that believes in Sanatan culture
मेले में तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल में तीन दिवसीय दूधली म्हाड़ी के मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पवित्र निशान और छड़ी चढ़ाकर मत्था टेंका। मनोकामना पूरी होने पर कई भक्त लेटकर प्रसाद चढ़ाने पहुंचें। गांव के अलावा तमाम क्षेत्र गांव गोगा की भक्ति में लीन हो गया। 
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के लोनिवि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा भारत सनातन संस्कृति को मानने वाला देश है। यह देश भगवान राम और कृष्ण का देश है। जो लोग सनातन पर भ्रम पैदा कर रहे है। वह यहां मेले में आए और पूर्वजों को प्रति सम्मान देंखे। यहां कई प्रांतों से श्रद्धालुओं की कतार लगीं है। 
विज्ञापन

गांव के चारों तरफ से श्रद्धालुओं का सैलाब हाथ में निशान और छड़ी लेकर जयघोष करता हुआ म्हाड़ी दर्शन करने को आतुर था। तीन दिवसीय मेले में दूधली गांव में रविवार को भारतीय संस्कृति और परंपराओं दर्शन हुआ।

सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक म्हाड़ी मेले में विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, अक्षय पुंडीर,  डाॅ. विपिन त्यागी,  विवेक बालियान, मनीष गर्ग का  प्रधान शोभित पुंडीर और रामभूल पुंडीर ने स्वागत किया। प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के श्रद्धालुओं का तांता लगा।


मनोकामना पूरी होने पर लेटकर पहुंचे श्रद्धालु
कई प्रांतों से श्रद्धाुल मनोकामना पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचें। पीपलहेड़ा के आदित्य और दीपक की मनोकामना पूरी हुईं। दोनों लेटकर म्हाड़ी पहुचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed