फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister Kapil Dev Aggarwal has found corona positive in Muzaffarnagar

यूपी: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए आइसोलेट

Fri, 23 Apr 2021 06:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Apr 2021 06:09 PM IST
सार

बीजेपी विधायक और प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
Minister Kapil Dev Aggarwal has found corona positive in Muzaffarnagar
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बीजेपी विधायक और प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य मंत्री कपिल देव की बेटी और बेटा पहले से ही संक्रमित हैं जो घर पर ही आइसोलेट हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि मंत्री के स्टाफ के तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए थे। जांच रिपोर्ट आने पर राज्य मंत्री घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देकर संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


जिले में पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान बरती गई लापरवाही अब कोरोना के फैलते संक्रमण के रूप में सामने आ रही है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई, वहीं 432 नए संक्रमित मिले। पहली बार देहात में सबसे अधिक 253 संक्रमित मिले हैं, जबकि शहर में 179 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ढाई सौ मरीज ठीक होने के बावजूद जिले में मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 3480 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि रामपुरी निवासी 35 वर्षीय युवक को 19 अप्रैल में संक्रमित पाए जाने पर बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में बनाए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी की स्कॉर्पियो सीज, जानें, क्या था पूरा मामला

गुरुवार को जांच और सैंपल में 432 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें देहात क्षेत्र में 253 मरीज और शहर में 179 मरीज शामिल हैं। सीएमओ ने भी स्वीकार करते हुए बताया कि अब कोरोना संक्रमण देहात में तेजी से फैल रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव प्रचार कर लौट रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, पांच लोग गंभीर रूप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed