फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister Balyan meets the Chief Minister to provide financial assistance to the flood victims

Muzaffarnagar News: बाढ़ पीडितों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिले मंत्री बालियान

Wed, 19 Jul 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Minister Balyan meets the Chief Minister to provide financial assistance to the flood victims
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात  करते केंद्रीय राज्य मंत्री डाक्टर संजीव  बालियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाढ़ पीड़ित लाेगों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डाक्टर संजीव बालियान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके समक्ष जिले में हिंडन, सोलानी, काली नदी और गंगा में आई बाढ़ की चपेट में हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने और काफी नुकसान होने की बात रखी।

मंगलवार को मंत्री ने लखनऊ में मुख्यमंत्री को बताया कि बाढ़ की चपेट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारी नुकसान हुआ है। नदियों में बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में काफी आबादी प्रभावित हुई है। किसानों की हजारों एकड़ में रोपित फसलों को नुकसान हुआ है। कुछ शहरी क्षेत्र की आबादी प्रभावित हुई है। बताया जिले के ग्रामीण इलाकों में काफी मकान क्षतिग्रस्त हाे गए। घरेलू सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों के मकान गिर गए। ऐसे पीड़ितों को आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। गांवों की सड़कें टूट गई है। लोनिवि एवं संबंधित विभाग से सड़कों का निर्माण कराकर आवागमन बहाल कराए जाने की बात रखी। क्षतिग्रस्त घरों के पुन: निर्माण के लिए आर्थिक सहायता के लिए सीएम को पत्र दिया। मुख्यमंत्री समस्याओं पर गंभीरता से लेते जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed