फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minimum temperature reached 26.4 degrees, heat worsened

26.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, गर्मी बिगाड़ा हाल

Wed, 08 Jun 2022 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached 26.4 degrees, heat worsened
गर्मी व धूप से बचाव के सिर को कपडें से ढककर जाती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
26.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, गर्मी बिगाड़ा हाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिन में ही नहीं, बल्कि रात के समय में भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। जून माह में अब तक की यह सबसे गर्म रात रही। देहात क्षेत्र में बिजली कटों के कारण लोग बेहाल रहे।

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले ही पारा 40 डिग्री के नीचे चला गया था। लेकिन दोबारा तापमान चढ़ने के कारण गर्मी से लोग बेहाल रहे। हवा की रफ्तार कम रही, लेकिन उमस के कारण लोगों ने परेशानी झेली। गर्मी के कारण सुबह 11 बजे के बाद से ही सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम होनी शुरू हो गई थी। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भी गर्मी के आसार जताए हैं, जबकि बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी के भी आसार हैं। स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए बार-बार पानी पीते रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। किसी तरह की परेशानी होने पर नजदीक के डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन

इस तरह चढ़त गया जिले में पारा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
01 जून 40.5 22.6
02 जून 40.7 25.2
03 जून 41.2 21.8
04 जून 42 21.6
05 जून 41.5 21.7
06 जून 39.3 24
07 जून 41.1 26.4

गर्मी व धूप से बचाव के लिए सिर व चेहरे को कपडें से ढककर जाती स्कूटी सवार।

गर्मी व धूप से बचाव के लिए सिर व चेहरे को कपडें से ढककर जाती स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed