फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minimum temperature is 6.4 degrees, now schools up to class VIII will open at 10 am

Muzaffarnagar News: न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, अब 10 बजे खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल

Thu, 19 Dec 2024 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature is 6.4 degrees, now schools up to class VIII will open at 10 am
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रात का न्यूनतम तापमान लगातार सात डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं हवा के कारण सुबह के समय ठंड बढ़ रही है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए आठवीं कक्षा तक के स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने शाहपुर व बुढ़ाना में बने स्थायी व अस्थायी रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय तेज धूप रही, जिससे ठंड का असर कम रहा।
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय नौ से बढ़ाकर 10 बजे कर दिया गया है। इसमें सभी बोर्ड के स्कूल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इनसेट
बचाव के लिए कंट्रोल रूम, यह किए गए इंतजाम
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने कार्ययोजना तैयार की है। अलाव से लेकर कंबल वितरण और शेल्टर होम तक अधिकारियों की जवाब देही रहेगी। आपदा प्रहरी एप के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि रैन बसेरों के अलावा सड़कों में बने गड्ढों का मरम्मत कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डिवाइडर की मरम्मत एवं मानक के अनुसार उनका रंग-रोगन का कार्य पूरा करने की बात कही गई है। जैब्रा क्रासिंग पर पेंटिंग का कार्य निर्धारित मानक के अनुसार किया जाएगा।

वाहनों पर नारंगी रंग का रेडियम वाला चेतावनी स्टीकर लगवाया जाएगा। लोगों को मॉस्क लगाए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रैन बसेरे की मदद के लिए ईओसी कमांड सेंटर के दूरभाष नंबर 9412210080, टेलीफोन नंबर-01312436918, आपदा टोल फ्री नम्बर 1077 की भी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed