{"_id":"583c80044f1c1bb61fde5aea","slug":"mini-raffle-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जिला स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। सभी ब्लाकों और नगर क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। डीएम डीके सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, हैंडबाल प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग खो-खो में प्राथमिक विद्यालय जंधेड़ी विजेता रही।
बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता करवाड़ा स्कूल की टीम ने जीती। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय टांडा की टीम विजयी रही। जूनियर बालिका कबड्डी में धंधेड़ा ने बाजी मारी। खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में चंधेड़ी की टीम प्रथम रही। हैंडबॉल बालक जूूनियर स्तर में भटोड़ा और हैदरनगर की टीम संयुक्त रूप से विजयी रही। वॉलीबाल जूनियर बालक वर्ग में मखियाली की टीम प्रथम रही, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में गोयला की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
डीएम, एडीएम वित्त, मनोज कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन में उप क्रीड़ा अधिकारी राजाराम, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी, विनोद कुमार वर्मा, सतीश कुमार शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार राठी, अजय कुमार, अंजू पंवार, क्षमा सिंह, अंशुल, स्वीटी पुंडीर, खुशनसीब, नेहा वर्मा, मनमोहन वर्मा, आकाश बालियान, कमलकांत, अवनीश कुमार, सुकेश कुमार, राजेश कुमार, राजीव, दमयंती आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन