फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mini bus upturned, six injured

मिनी बस पलटी, छह घायल  

Wed, 31 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mini bus upturned, six injured
घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में मिनी बस से नेपाल के सिद्धार्थनगर बर्नी से चंडीगढ़  जा रहे 19 नेपाली कर्मचारियों की बस कस्बे के एक स्कूल के पास साइकिल सवार  ग्रामीण को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिसमें दो महिलाओं सहित 6  कर्मचारी घायल हो गए। वहीं दो कर्मचारियों को गंभीर हालत में जिला  चिकित्सालय रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


  नेपाल के रहने वाली 5  महिलाओं सहित 19 कर्मचारी जो पंजाब व हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों  में नौकरी करते हैं। एक महीने की छुट्टी लेकर नेपाल गए थे।  छुट्टी पूरी होने के बाद महिलाओं सहित सभी कर्मचारी मिनी बस से चंडीगढ़ जा रहे थे। मंगलवार को सुबह करीब  साढ़े 7 बजे बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर मेपल्स स्कूल के पास साइकिल सवार एक  ग्रामीण को बचाने के चक्कर में बस पलट गई।
विज्ञापन


खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों तथा विभिन्न वाहन चालकों ने घटना स्थल पर पलटी बस से सभी  कर्मचारियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही इंसपेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर ले  जाया गया। बस पलटने के कारण नेपाल के आंचला लुम्बनी निवासी राय बहादुर  बहरे, सैनना निवासी संदीप थापा, गांव लिसी निवासी रीता, रूपन देई निवासी डोर बहादुर, मथुरा देवी, क्वानेश्वरा निवासी चीज कुमार आदि घायल हो  गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें लगी। मथुरा देई व चीज कुमार को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में रेफर किया  गया है। बस के परिचालक विकास ने बताया कि गलत तरीके से सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में घटना घटी है। बस में बैठे सभी कर्मचारी चंडीगढ़ जा रहे थे। वहीं से उन्हें अपने स्थानों पर पहुंचना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed