फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mimlana Road power station stalled, power failure of many localities

मिमलाना रोड बिजलीघर ठप, कई मोहल्लों की बिजली गुल

Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mimlana Road power station stalled, power failure of many localities
मिमलाना रोड बिजलीघर ठप, कई मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे पर नरा बिजलीघर के निकट शुक्रवार सुबह ट्रक की बिजली के खंभे में लगी टक्कर से शहर के मिमलाना रोड बिजलीघर की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मिमलाना रोड बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में लगातार 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे हाहाकार मच गया। इनवर्टर ठप होने से गर्मी व उमस में लोग बेहाल हो उठे। वहीं, जलापूर्ति भी ठप होने से लोग पेयजल को भी तरस गए।
नरा बिजलीघर के पास ट्रक के बिजली खंभे में टक्कर मारने से शहर के मिमलाना रोड फीडर की मेन लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जुड़े मोहल्ला आबकारी, गऊशाला, रामलीला टिल्ला, चुंगी नंबर-दो, गणेशपुरी, पंचमुखी, लद्दावाला, रहमानिया कॉलोनी, हनुमानपुरी, मिमलाना रोड, गांव न्याजूपुरा, शाहबुद्दीनपुर, मिमलाना आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट ठीक किया, लेकिन इसके तुरंत बाद दूसरी जगह फाल्ट हो गया। जैसे-तैसे कर टीम ने दूसरा फाल्ट ठीक किया तो इसी लाइन में तीसरी जगह फाल्ट हो गया। शुक्रवार देर शाम बुढ़ाना रोड स्थित रजबहे की पुलिया के पास स्थित बॉक्स में चौथा फाल्ट हुआ, जिसे सुधारने के लिए पूरे शहर क्षेत्र के अफसर व कर्मचारियों की टीम देर रात तक मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहे फाल्ट के चलते मिमलाना रोड बिजलीघर से जुड़े उपरोक्त सभी मोहल्लों में सुबह से ही बिजली गुल होने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे दिन भर लोग भीषण गर्मी व उमस से जूझते रहे। वहीं, पेयजल आपूर्ति भी ठप होने से इन मोहल्लों के लोग पेयजल को भी तरस गए। विद्युत निगम के अफसर देर रात तक फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू होने की संभावना जता रहे हैं।

इन्होंने कहा .......
अधिशासी अभियंता एके वर्मा का कहना है कि हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मिमलाना रोड बिजलीघर की मेन लाइन में फाल्ट आ गए थे। इसके बाद से लाइन में लगातार फाल्ट हो रहे हैं। देर रात बुढ़ाना रोड स्थित रजबहे की पुलिया पर स्थित बॉक्स में फॉल्ट ठीक किया जा रहा है, जिससे देर रात तक आपूर्ति सुचारु होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed