फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mill worker commits suicide by hanging

मिल कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mill worker commits suicide by hanging
मिल कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

खतौली। खतौली चीनी मिल में एक कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डांडूपुर निवासी महेंद्र शर्मा (55) शुगर मिल के क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। वह शुगर मिल में फिटर था। मंगलवार को महेंद्र शर्मा शाम छह बजे से रात दो बजे तक की शिफ्ट में काम करने के लिए गया था। वह अपनी ड्यूटी के दौरान हेल्पर को कुछ देर में आने की बात कहकर वहां से चला गया। उसने इंजेक्शन पंप एरिया में पहुंचकर मोटर के समीप खड़ी चैन कुप्पी से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिजली बंद होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। मिल के इस हिस्से में कम ही आवाजाही है। काफी देर बाद कर्मचारियों को इसका पता चला। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed