फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Migrant workers forced to go home by rickshaw

प्रवासी मजदूर रिक्शा से अपने घर जाने को मजबूर

Thu, 21 May 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers forced to go home by rickshaw
मोरना में रिक्शा से अपने घर लौटता प्रवासी मजदूर परिवार। - फोटो : KHATAULI
प्रवासी श्रमिक रिक्शा से अपने घर जाने को मजबूर
विज्ञापन

मोरना। गोरखपुर के प्रवासी मजदूर तेज गरमी और भूख प्यास से बेहाल रिक्शा से अपने घर जाने को मजबूर हैं। मोरना व भोकरहेड़ी मार्ग पर जिला गोरखपुर के खड्डा निवासी श्रमिक अनिल कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी अमृता और बच्चों रुद्र व अनामिका को लेकर हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र शहर में मजदूरी करने के लिए आठ माह पहले गया था। जहां पर उसने परिवार के पालन पोषण के लिए सब्जी का रेहड़ा बनाकर उससे सब्जी बेचने का कार्य कर रखा था, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण भूखे मरने की नौबत आ गई। इसलिए उनको वहां से अपने घर के लिए निकलना पड़ा। शुक्रतारी के ही छत्तीसगढ़ से आए प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया गया। शुकतीर्थ चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में इन सभी मजदूरों को बसों से गांव लाया गया। इन श्रमिकों को गांव में ही उनके घरों के अंदर क्वारंटीन किया गया है। पुलिस की ओर से इनके दरवाजों पर कानूनी नोटिस चस्पा कर पहरा लगाकर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed