फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Middle-aged dead body found near tubewell

खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव

Thu, 13 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found near tubewell
छपार। खेत में गन्ना छीलने गए अधेड़ का शव ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक 50 वर्षीय शिवकुमार कश्यप निवासी गांव तुगलकपुर थाना पुरकाजी गांव रेत्ता नगला में लंबे समय से अपनी बहन के घर रह रहा था। उसके भांजे सोनू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को सुबह मामा शिव कुमार गन्ना छिलने के लिए खेत में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश किया। गांव के अजय ने बताया कि वह भेड़ चराने के लिए खुड्डा के जंगल में गया था। शिव कुमार को ब्रजेश त्यागी की ट्यूबवेल के पास लेटे हुए देखा था। रात्रि में आठ बजे वह अजय को लेकर मौके पर गए तो मामा मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों ने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया और उसका अंतिम संस्कार करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed