फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Message of the universal brotherhood of Rangoli and Poster

रंगोली और पोस्टर से दिया विश्व बंधुत्व का संदेश

Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Message of the universal brotherhood of Rangoli and Poster
गांधी वटिका में रासेयो शिविर में रंगोली सजाती डीएवी डिग्री की छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के चौथे दिन रंगोली, पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के आयोजन किए। छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने धरती बचाओ, पेड़ बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, विश्व बंधुत्व, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता पर आधारित पोस्टर एवं रंगोली बनाईं। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया तथा आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगाई। इस दौरान स्वयं सेवकों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण आदि के विषयों पर जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. शशि शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. गरिमा जैन एवं डॉ. मृदुला मित्तल रहीं। संचालन डॉ. सुरेंद्र पाल ने किया। इस दौरान डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुनील तोमर, डॉ. निर्देश पाल, डॉ. सचिन कुमार, सोमनाथ भाटिया, डॉ. योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

गांधी वटिका में रासेयो शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।

गांधी वटिका में रासेयो शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed