फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Message of peace from religious places

धर्मस्थलों से दिया अमन और सौहार्द का संदेश

Sat, 09 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Message of peace from religious places
कुटेसरा की जामा मस्जिद में मौजूद गणमान्य लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। पुलिस से धर्मस्थलों में बैठक कर सौहार्द और अमन का संदेश दिया। जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों में मोअज्जिज लोगों की बैठक ली और ग्रामीणों को अपील पत्र वितरित किए। 100 लोगों को लाल कार्ड वितरित किए गए है।
विज्ञापन

सीओ सदर कुलदीप सिंह, एसडीएम सदर विजय कुमार, एआरटीओ और थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने शुक्रवार को कस्बे में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। वहीं 100 लोगों को चिह्नित कर लाल कार्ड दिए गए। उन पर पुलिस की निगरानी रहेगी। शस्त्र लाइसेंस जमा कराने की हिदायत दी गई है। ब्लॉक के सबसे बड़े गांव कुटेसरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। जुमे की नमाज की बाद जामा मस्जिद में दोनों वर्गों के मोअज्जिज लोगों का वक्ताओं ने कहा कि जात पात और संप्रदाय से पहले हम इंसान है। राम मंदिर पर जो भी फैसला आए, सभी ने उसका सम्मान करने का संकल्प लिया और अमन का पैगाम देते हुए अमन चैन, भाईचारा और सौहार्द की मिसाल बरकरार रखने का भरोसा दिया। प्रधान के पति मोहम्मद ईशा त्यागी, पूर्व प्रधान याकूब अली, ताजीम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति कामिल, जुनैद त्यागी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद त्यागी, पंकज त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed