फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Message of patriotism given from cultural presentation

सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया देशभक्ति संदेश

Sun, 04 Apr 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Message of patriotism given from cultural presentation
राज दुर्गा मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित राज दुर्गा मंदिर परिसर के योगासन केंद्र के 10 वें स्थापना दिवस पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें देशभक्ति का संदेश भी दिया। साधिकाओं ने योग का महत्व बताया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी डॉ. सुनीता बालियान मुख्य अतिथि रही। उन्होंने साधिकाओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पतंजलि योगपीठ की उत्तर प्रदेश महिला विंग की राज्य प्रभारी नीलम चौधरी, जिलाध्यक्ष अंजलि चौहान ने भी योग के बारे में बताया। महिलाओं ने योगासन का प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर देशभक्ति तथा देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। संचालन पूनम ने किया। केंद्र की योग शिक्षिका कीर्ति अहलावत को नीलम चौधरी ने पतंजलि योगपीठ की ओर से प्रमाण पत्र दिया। इस योग केंद्र पर योगा करने वाली महिलाओं को योग के द्वारा वजन घटाने पर मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

परिक्रमा मार्ग स्थित राज दुर्गा मंदिर परिसर में योग साधिका को सम्मानित करती डॉ सुनीता बालियान।

परिक्रमा मार्ग स्थित राज दुर्गा मंदिर परिसर में योग साधिका को सम्मानित करती डॉ सुनीता बालियान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed