फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Message given to stay away from home due to Corona's havoc

घर में रहकर कोरोना के कहर से बचना है..दिया संदेश

Sat, 30 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Message given to stay away from home due to Corona's havoc
चरथावल की छात्रा तेजस्वी त्यागी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
घर में रहकर कोरोना के कहर से बचने का दिया संदेश
विज्ञापन

चरथावल। कोरोना से बचाव के लिए स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग और पोस्टर बनाकर जागरूक किया। बच्चों ने लॉकडाउन में संक्रमण से सुरक्षा के लिए सड़क पर नहीं निकले और घर पर रहने की अपील की है।

नालंदा पब्लिक स्कूल के ग्रीष्मावकाश के अंत में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बच्चों की ऑनलाइन पेंटिंग, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता कराई। कक्षा तीन की छात्रा तेजस्वी ने साबुन से हाथ धोने और मास्क लगाने की अपील के साथ पोस्टर तैयार किया। कक्षा चार की श्रद्धा ने घर में रहकर सुरक्षित रहने का संदेश दिया। कक्षा पांच के रागिब ने कोविड के लक्षण और बचाव के तरीकों को रंगों के माध्यम से उकेरा। कक्षा एक के अरहान ने बचाव के लिए घर में रहने का सुंदर पोस्टर तैयार किया। कोई रोड पर ना निकले, कोरोना से बचें, स्टे होम, स्टे सेफ के लिए प्रेरित किया। कक्षा चार के फरहान ने पोस्टर के माध्यम से दर्शाया कि लॉकडाउन रहे या हटे, पर सावधानी नहीं छोड़नी है। कोरोना के कहर ने दुनिया में कहर ढाया है। पोस्टर में जान है, जहान है, घर पर सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के जरिए कोरोना से बचाने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। ताकि विद्यार्थियों में खुद, परिवार और समाज के प्रति जागरूकता की भावना बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed