{"_id":"67ee87f89e6e83e11c0190ad","slug":"meritorious-students-were-honored-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-142805-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव चितौड़ा के कम्पोजिट विद्यालय में परीक्षाफल वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को गांव चितौड़ा के कम्पोजिट विद्यालय में परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण ग्राम प्रधान मोहम्मद सुभानी और विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष जिलानी द्वारा किया गया। विद्यालय में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भी किया गया। प्रधानाध्यापक विपिन कुमार शर्मा ने सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में बताया और नवीन नामांकन के लिए प्रेरित किया। बृहस्पतिवार को विद्यालय में तीन नये नामांकन किए गए।
इस दौरान जोगिंद्र सिंह प्राथमिक शिक्षा समिति अध्यक्ष, ममता, अनिल, कुमार, मोहम्मद हसन मेहंदी, रूही, जान मोहम्मद, गुलाम मेहंदी, मोहम्मद इमरान, पूनम, जय कुमारी उपस्थित रहे।