फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mercury dropped to 3.6 degree

घने कोहरे और शीतलहर का सितम

Sat, 30 Jan 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped to 3.6 degree
सुबह छाये धने कोहरे में शिव चौक से गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पारा गिरकर 3.6 डिग्री पर पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी लगातार सितम ढा रही है। कोहरे और शीतलहर के चलते जनमानस ठिठुर रहा है। हाड़ कंपा रही सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पारा गिरने से दिन में भी ठिठुरन कम नहीं हो रही है।

बीते तीन दिनों से सर्दी बढ़ती जा रही है। रात में ही कोहरा छाने लगता है। दिन में कम समय ही सूर्यदेव के दर्शन हो पाते हैं। शुक्रवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हाईवे और सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह नौ बजे तक भी कोहरे के कारण वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। करीब 11 बजे जाकर कोहरा कुछ कम हुआ। इसके बाद ही नागरिकों की दिनचर्चा में तेजी आई। लगातार पड़ रहे कोहरे और शीत लहर का असर फसलों पर भी पड़ने लगा है। कोहरे के साथ पाला पड़ा तो आलू की फसल सबसे अधिक प्रभावित होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.1 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों तापमान सामान्य से काफी कम होने के कारण दिन में भी ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed