फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mercury dropped due to strong wind and clouds, relief from heat

तेज हवा और बादलों से पारा गिरा, गर्मी से मिली राहत

Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to strong wind and clouds, relief from heat
गर्मी से बचाव के लिए चेहरे को कपडें से ढककर जाती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में बीती रात से ही आकाश में बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। सुबह के समय भी यही स्थिति रही। दिन में कई बार बादल दिखाई दिए तो कई बार तेज गर्मी से लोग झुलसे। मौसम में आए इस परिवर्तन से अधिकतम पारा लुढ़ककर 36.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

जिले में बीते दस दिनों से आम आदमी को झुलसाने वाली गर्मीपड़ रही है। अधिकतम पारा यहां 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री से ऊपर चल रहा था। बीती रात मौसम में परिवर्तन शुरू हुआ तो पारा गिर गया। रात में तेज हवा चली और आकाश में घने काले बादल छाए रहे। रात में मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा कम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान जो 25 डिग्री से ऊपर चल रहा था, वह लुढ़ककर 24.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान जो 40 डिग्री से ऊपर था, वह 36.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह के समय आकाश में काले बादल छाए रहने से ऐसा लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन दस बजे के बाद आकाश साफ हो गया और तेज धूप निकल गई। दिन में कई बार बादल आए और तेज धूप निकली। बारिश नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed