फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Merchants associated with the municipal market association arrested

व्यापारियों ने चेयरपर्सन के विरोध में दी गिरफ्तारी

Fri, 26 Feb 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Merchants associated with the municipal market association arrested
तुलसी पार्क में बैठक करते नगरपलिका मार्केट के व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगरपालिका मार्केट एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने गिरफ्तारियां दीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका मार्केट एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों में चेयरपर्सन के विरुद्ध नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि दुकानों का किराया बढ़ाने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसी कड़ी में किराया बढ़ाने की कार्रवाई के विरोध में नईमंडी थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने गिरफ्तारी दी। पालिका की शहर में 17 मार्केट हैं, जिनमें 509 दुकानें हैं। गिरफ्तारी के अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एक घंटा बार सभी व्यापारियों को रिहा कर दिया गया।

नगर पालिका की मार्केट के दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद की और तुलसी पार्क में एकत्र हुए। यहां से व्यापारी चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नईमंडी थाने पर गिरफ्तारी देने पहुंचे। सौ से अधिक व्यापारियों ने पूर्व घोषणा के आधार पर गिरफ्तारी दी। एक घंटे बाद सभी व्यापारियों को पुलिस ने रिहा कर दिया। व्यापारियों से सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने वार्ता की और समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार से रसीदें कटनी शुरू हो जाएंगी। व्यापारियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस आश्वासन के उपरांत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने सभी व्यापारियों से अपने बाजार खोलने के लिए कहा। जेल भरो आंदोलन में प्रमुख रूप से सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, भूरा कुरैशी, ज्ञानी गुरबचन सिंह, संजीव संगम, शिशु कांत गर्ग, भानु प्रताप, विरेंदर अरोरा, राजेंद्र अरोरा, किशन लाल नारंग, प्रतीक अरोरा, जयेंद्र प्रकाश, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह, प्रदीप गुप्ता, चांद, निसार अहमद, मोहब्बत त्यागी, सतीश अरोरा, महेंद्र नाथ, हरबंस लाल, इम्तियाज खान, विजय टोनी, अर्चित गुप्ता, अमन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed