फीस माफी के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर फीस माफ कराए जाने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना के समय में सभी के कामकाज ठप हो गए हैं और अभिभावक स्कूल की फीस देने की सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
पूर्व सभासद अनुज सहरावत के नेतृत्व में काफी संख्या में अभिभावक तहसील में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से जबरन फीस वसूली जा रही है। इतना ही नहीं काफी बच्चों को ऑनलाइन चल रही कक्षाओं से भी वंचित कर दिया है। बच्चों का भविष्य अंधकार में है। अभिभावकों ने बताया कि कोरोना काल के कारण अभिभावकों के कामकाज बंद होने के कारण फीस नहीं दी जा रही है। उन्होंने कोरोना के चलते अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए इस वर्ष की फीस माफ कराए जाने की मांग एसडीएम से की है। तहसील में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी को ज्ञापन देने वालों में अनुज सहरावत, वसीम अहमद, सुनील दत्त शर्मा, अनुज शर्मा, देवेश शर्मा, तरुण सिंह, मुकुल जैन, परवेज आलम, राजेश राजपूत, विपिन, आशुतोष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विजय कुमार, सतीश अग्रवाल, राजीव जैन आदि अभिभावक शामिल रहे।