फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Memorandum submitted demanding resolution of problems

Muzaffarnagar News: समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding resolution of problems
मंसूरपुर में आंदोलन जन कल्याण की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी  : स्रोत संगठन - फोटो : परिजन
खतौली। किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने दस सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम मोनालिसा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि गांव दाहौड़ में तालाब पर किए गए अतिक्रमण हो हटवाने, पाइप लाइन डालने के दौरान खराब हुए रास्तों की मरम्मत कराने, गांव टबीटा में सफाई कर्मी कर्मी की नियुक्ति कराने, निराश्रित पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भिजवाने, जर्जर बिजली लाईन को बदलवाने, की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा गन्ने के ओवरलोड़ वाहनों को नियमानुसार चलवाने, गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर फैली गंदगी को साफ कराने आदि की मांग की गई। जिस पर एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन कार्यकर्ताओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष राकेश राजपूत, तहसील अध्यक्ष श्रीकांत तोमर, सुमित, राजेंद्र, साेनू, कैलाश, आकाश, रामदेव, मांगेराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed