फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Memorandum given against the wrong policies of the university

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - विवि की गलत नीतियों के खिलाफ दिया ज्ञापन

Thu, 14 Dec 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given against the wrong policies of the university
- स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिलदेव से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मुलाकात कर विवि की गलत नीतियों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालयों को नए-नए निर्देश दिए जाते हैं, जिसकी पूर्ति महाविद्यालय और छात्र-छात्राओं की ओर से नहीं की जाती है और वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानी झेलते हैं।

संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंघल ने बताया कि वर्तमान में भी फीस वृद्धि को लेकर पूरे जिले में धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि विवि ने नया नियम किया है कि जिन विद्यार्थियों ने चार सेमेस्टर क्लीयर कर लिए होंगे, वही 5वें सेमेस्टर की परीक्षा दे सकेंगे। यदि किसी छात्र की एक पेपर में बैक या अनुपस्थिति रहती है और चतुर्थ सेमेस्टर क्लीयर नहीं है तो उसे 5वें सेमेस्टर में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है, यह छात्र-छात्राओं के लिए अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई तरह के नियम पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने मांग की है कि विवि के कुलपति असंवैधानिक तरीकों को छोड़कर शिक्षा को सुचारू रूप से संचलान में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर सचिव डॉ. दिनेश शर्मा, संरक्षक नाथीराम कांबोज, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार, राहुल चौधरी, सुनील बालियान, अमित पंवार, हरबीर सिंह, नरेश कुमार और साहब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed