फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Members adamant for action against EO

ईओ के खिलाफ अड़े सभासद

Sat, 13 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Members adamant for action against EO
ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़े सभासद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के बाद अब सभासद अधिशासी अधिकारी को हटवाने के लिए आक्रामक हो चुके हैं। लगातार तूल पकड़ रहे इस मामले में अब चेयरपर्सन पर सभासद लगातार बोर्ड बैठक बुलाकर ईओ के खिलाफ प्रस्ताव की मांग कर रहे हैं। सोमवार को जहां बैठक को लेकर फैसला होगा, वहीं शनिवार को नए स्वास्थ्य अधिकारी ने चार्ज नहीं संभाला।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाकर पीनना पीएचसी पर भेज दिया है। शनिवार को अवकाश के चलते एसीएमओ नगर स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज नहीं ले सके। सीएमओ ने बताया कि उनकी तरफ से आदेश चले गए हैं। सोमवार को नए नगर स्वास्थ्य अधिकारी चार्ज संभाल लेंगे। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाए जाने के बावजूद सभासद ईओ के खिलाफ प्रस्ताव की मांग चेयरपर्सन से कर रहे हैं। सभासदों की मांग पर चेयरपर्सन ने ईओ से बोर्ड बैठक बुलाने के लिए एजेंडा तैयार करने के लिए कहा है। लेकिन शनिवार तक एजेँडा तैयार नहीं हुआ है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि रविवार का अवकाश है। सोमवार को इस पर अहम फैसला होगा।
विज्ञापन

जेल में सभासद प्रवीण पीटर
सभासद प्रवीण पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने सभासद को जेल भेज दिया था। चेयरपर्सन भी पीटर से जेल में मिलने पहुंचीं थी। सभासद पीटर के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर सभासदों में ज्यादा आक्रोश है। यही कारण है कि सभासदों की एकजुटता और जनता का रुख देखते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल भी खुलकर सभासदों के साथ हैं। एक बड़ा फेक्टर आईआईए के अध्यक्ष और सभासद विपुल भटनागर के खिलाफ भी एफआईआर होना है। ऐसे में उद्यमी और व्यापारी भी पालिका प्रशासन के खिलाफ लामबंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed