फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meeting of madrasa operators in Jansath

जानसठ में मदरसा संचालकों की बैठक ली

Wed, 18 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meeting of madrasa operators in Jansath
रतनपुरी के गांव फुलत के मदरसा में बैठक लेते अधिकारीगण। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। पुलिस प्रशासन ने मदरसा संचालकों की बैठक लेकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे जानकारी दी। एसडीएम ने कानून की आड़ में क्षेत्र की शांति भंग करने वालों पर रासुका तक लगाने की कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में मदरसा संचालकों की बैठक में एसडीएम कुलदीप मीणा ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून में किसी भी नागरिक के अधिकारों का हनन नहीं होगा, यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। कुछ लोग गलत अफवाह फैला कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्व, चाहे वे किसी राजनीतिक पार्टी का हो या अन्य किसी दल का हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रासुका तक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सीओ धनंजय कुशवाहा ने कहा कि इस बिल में किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ पोस्ट डाल कर जिले या क्षेत्र की शांतिभंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मदरसा संचालकों ने कहा कि वे कानून का पालन करेंगे और क्षेत्र की शांति को भंग नहीं होने देंगे, लेकिन कानून के बारे में उनके उलेमाओं का जो निर्णय होगा, वही मान्य होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र बिना सुविधा शुल्क के नहीं बनता। एसडीएम ने आधार कार्ड या पहचान पत्र बनवाने में सुविधा शुल्क लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में लुकमान कासमी, मो. उस्मान राव, अहमद अली, हाफिज कारी, रहमान, सलमान गाजी, समद कश्मीर, अब्दुल रहमान नदवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed